CAA के खिलाफ गोरखपुर नगर निगम में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया

CAA के खिलाफ गोरखपुर नगर निगम में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया


नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सपाइयों के प्रदर्शन के मद़देनज़र गोरखपुर जिला प्रशासन ने पहले ही शहर में धारा-144 लगा दी थी। 


इसके बावजूद गुरुवार सुबह गोरखपुर नगर निगम परिसर में बड़ी संख्‍या में सपाई जुटे और धरने पर बैठ गए। उन्‍होंने सीएए और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मौके पर सुबह से भारी पुलिस बल भी जमा था। सिटी मजिस्‍ट्रेट और जिला प्रशासन के अन्‍य वरिष्‍ठ अफसरों ने पहुंचकर सपा नेताओं को वहां से हट जाने के लिए कहा।


देर तक समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले दिया। सपाइयों को नगर निगम परिसर से बाहर कर पुलिस   लाइन ले जाया गया है।